ब्यूरो रिपोर्ट,
शंभूगंज, बांका:
आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ सह सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी नीतीश कुमार ने की। इस अवसर पर सभी प्रशासनिक, पुलिस एवं सेक्टर पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में आरओ अभय कुमार, बीसीओ अमर कुमार, पीओ मो. अब्दुल गफूर अंसारी समेत अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।
बीडीओ नीतीश कुमार ने निर्देश दिया कि चुनाव स्वच्छ, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में कराना सभी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने सेक्टर पदाधिकारियों को मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन नजरी नक्शे के अनुसार सुनिश्चित करने को कहा।
इसके साथ ही उन्होंने अतिसंवेदनशील एवं संवेदनशील मतदान केंद्रों की पहचान कर उनकी सूची प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए। मतदान केंद्रों पर बुनियादी सुविधाएं — जैसे कि पेयजल, शौचालय, बिजली, रैम्प, शेड और चहारदीवारी की स्थिति की रिपोर्ट जल्द से जल्द जमा करने को कहा गया।
बीडीओ ने स्पष्ट रूप से कहा कि “निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”
इस बैठक में पुलिस अवर निरीक्षक सुभाष मिश्रा, मो. सज्जाद, सौरभ कुमार, पंकज कुमार राय, चंदन कुमार तथा सेक्टर पदाधिकारी विकास कुमार, अमिष कुमार, राजीव कुमार पाण्डेय, प्रभाकर कुमार भगत, श्रवण कुमार, मनीष कुमार, विश्वजीत कुमार, लोकेश कुमार और परमानंद कुमार सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
