ब्यूरो रिपोर्ट,

बांका, बिहार:

बांका जिला पुलिस अधीक्षक उपेन्द्रनाथ वर्मा के आवास पर तैनात होमगार्ड जवान की ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान बांका थाना क्षेत्र के महाराजगंज लहैता गांव निवासी 50 वर्षीय राजेश कुमार मंडल के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, राजेश कुमार अपने नियमित ड्यूटी पर तैनात थे, तभी अचानक वे गिर पड़े। साथी पुलिसकर्मियों ने तुरंत उन्हें सदर अस्पताल बांका पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि जवान की मौत हृदयाघात (हार्ट अटैक) से हुई।

इस घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। साथी जवानों और अधिकारियों ने गहरा दुख व्यक्त किया। शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया, जिसके बाद परिजनों को सौंप दिया गया। घर पहुंचते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। गांव में भी शोक का माहौल पसर गया।

घटना की जानकारी मिलने पर होमगार्ड संघ के जिलाध्यक्ष नकुल प्रसाद, वशिष्ठ कुमार, राकेश पंकज, अनिरुद्ध मंडल, सुनील सिंह, सुरेंद्र, दिलीप, अनिल कुमार और सन्नी सहित कई सदस्य अस्पताल पहुंचे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों को इस कठिन घड़ी में धैर्य बनाए रखने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *