इंटक के बैनर तले प्रवासी मजदूर यूनियन की बैठक, बाराहाट प्रखंड में नई कमेटी का गठन।

बाराहाट, बांका। भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) बांका के बैनर तले प्रवासी मजदूर यूनियन की एक बैठक रविवार को श्रमिक केंद्र, बाराहाट में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बिनय कुमार कापरी ने की। मौके पर जिला कांग्रेस कमिटी (ओबीसी) के जिला अध्यक्ष सुरेश प्रसाद यादव विशेष रूप से उपस्थित थे।

बैठक में प्रवासी मजदूरों को मिलने वाली सरकारी सुविधाओं पर चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष बिनय कुमार कापरी ने कहा कि प्रवासी मजदूर हमारे समाज की रीढ़ हैं, लेकिन इन्हें हक और सुविधा से अब भी वंचित रखा गया है। इंटक इसके लिए संघर्षरत है।

जिला कांग्रेस कमिटी (ओबीसी) के अध्यक्ष सुरेश प्रसाद यादव ने कहा कि सभी प्रवासी मजदूर एकजुट होकर अपनी आवाज़ बुलंद करें, ताकि सरकार की योजनाओं का लाभ हर मजदूर तक पहुंच सके। उन्होंने कहा कि संगठन के माध्यम से ही मजदूर वर्ग को उसका अधिकार मिल सकता है।

इस दौरान बाराहाट प्रखंड प्रवासी मजदूर यूनियन की नई कमेटी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। इसमें संजय कुमार (पिता – खीरधन यादव, ग्राम – घोषपुर) को अध्यक्ष, आकाश कुमार (पिता – नारायण पासवान) को उपाध्यक्ष, नीरज कुमार (पिता – संजय पासवान) को सचिव तथा सौरभ कुमार (पिता – बिनय यादव) को कोषाध्यक्ष चुना गया। चयन के बाद सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

बैठक में प्रवासी मजदूर संजय कुमार, धर्मेंद्र पासवान, परमानंद पासवान, संजीव कुमार, अंगद यादव, बबलू यादव, मंटू लैया, संजय पासवान, नितेश कुमार, अभय कुमार यादव, विकास कुमार, रानी सोरेन, पिंटू यादव, करमचंद पासवान, मृत्युञ्जय पासवान सहित सैकड़ों प्रवासी मजदूर मौजूद थे।

समिति गठन के उपरांत नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। अध्यक्ष के धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक की कार्यवाही समाप्त हुई। वहीं यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी 7 अक्टूबर को एक वृहद प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *