बौसी में विद्याज्ञान रेजिडेंशियल कॉम्पिटेटिव स्कूल का भव्य शुभारंभ, बच्चों को मिलेगा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षा तैयारी.
बौंसी /बांका। प्रखंड के खुशहालपुर मोड़ के पास एक नए और आधुनिक शिक्षा केंद्र विद्याज्ञान रेजिडेंशियल कॉम्पिटेटिव स्कूल का शुभारंभ किया गया। इस विद्यालय का मुख्य उद्देश्य छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सक्षम बनाना है। बच्चों को केवल पाठ्यक्रम आधारित शिक्षा ही नहीं, बल्कि उनकी समग्र विकास और संस्कारों पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विद्यालय के संचालक गुड्डू सर ने बताया कि यहां बच्चों को नवोदय विद्यालय, सिमुलतला आवासीय विद्यालय, नेतरहाट आवासीय विद्यालय, हजारीबाग बालिका विद्यालय, सैनिक स्कूल और अन्य प्रमुख संस्थानों के प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। इसके लिए स्कूल में अत्याधुनिक सुविधाओं और प्रशिक्षण तकनीकों का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे छात्रों का शैक्षणिक स्तर ऊँचा उठ सके। विद्यालय के सचिव ने बताया कि यहां बच्चों का समग्र विकास किया जाता है। शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, सामाजिक जिम्मेदारियों और अनुशासन की भावना को भी बच्चों में विकसित किया जाता है। इससे छात्रों का व्यक्तित्व न केवल अकादमिक रूप से बल्कि नैतिक दृष्टि से भी सशक्त बनता है।
विद्यालय में नए सत्र के लिए नामांकन जारी हैं और माता-पिता अपने बच्चों को इस स्कूल में दाखिला दिलाकर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर कर सकते हैं। इस पहल से क्षेत्र के बच्चों को न केवल गुणवत्ता शिक्षा प्राप्त होगी, बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता पाने के अवसर भी मिलेंगे। विद्याज्ञान रेजिडेंशियल कॉम्पिटेटिव स्कूल अपने छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य और उनके सर्वांगीण विकास के लिए एक मिसाल बनने की ओर बढ़ रहा है। आधुनिक शिक्षण पद्धति, अनुभवी शिक्षकों की टीम और समर्पित प्रशासनिक सहयोग से यह विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में एक नया मानक स्थापित करेगा।
