ब्यूरो रिपोर्ट,

भागलपुर, बिहार:

सैनिक स्कूल गणपत राय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर, भागलपुर में आयोजित 36वीं अखिल भारतीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में पश्चिमी उत्तर प्रदेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए समग्र चैंपियनशिप अपने नाम की। रविवार को हुए समापन समारोह में कई गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही, जिन्होंने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

समापन अवसर पर मुख्य अतिथि सतीश बेचौ, प्रधानाचार्य अमरेश कुमार, खेल पर्यवेक्षक कृपा शंकर शर्मा, जिला निरीक्षक सतीश कुमार सिंह, सचिव उपेंद्र रजक, उपाध्यक्ष प्रो. कौशलेंद्र कुमार एवं तिलक राज वर्मा उपस्थित थे।

खेल पर्यवेक्षक कृपा शंकर शर्मा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा आज के समय में खेल सिर्फ मनोरंजन का माध्यम नहीं बल्कि करियर निर्माण का सशक्त साधन बन चुका है। निरंतर अभ्यास और आत्ममूल्यांकन ही सफलता की कुंजी है।

प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राज्यों का विवरण इस प्रकार है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *