पंजवारा,बांका:
जिले में पुलिस विभाग के हालिया तबादला-पोस्टिंग अभियान के तहत पंजवारा थाना को नया थानाध्यक्ष मिल गया है। मनीष कुमार के स्थानांतरण के बाद अब राजीव रंजन ने पंजवारा थाना की कमान संभाल ली है। पूर्व थानाध्यक्ष मनीष कुमार का तबादला भागलपुर जिले में किया गया है।
विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, बांका जिले में पाँच वर्षों से कार्यरत कई पुलिस अधिकारियों को स्थानांतरित किया गया है। इसी कड़ी में पंजवारा थाना को भी नया नेतृत्व सौंपा गया है।
स्थानीय नागरिकों में राजीव रंजन को लेकर सकारात्मक उम्मीदें देखी जा रही हैं। लोगों को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र में कानून व्यवस्था सुदृढ़ होगी और अपराध पर अंकुश लगेगा।