भागलपुर, बिहार:
भागलपुर जिले के बाढ़ प्रभावित शंकरपुर चवनियां और दिलदारपुर बिंदटोली गांवों में लोजपा (रा०) के प्रदेश सचिव एवं बांका जिला प्रभारी विजय कुमार यादव ने सोमवार शाम को राहत सामग्री का वितरण किया।
वर्तमान में दर्जनों परिवार टीएनबी कॉलेजिएट परिसर में शरण लिए हुए हैं और वहीं अस्थायी रूप से रहकर अपने जीवन की गाड़ी खींच रहे हैं। इस संकट की घड़ी में करीब 450 लोगों को सूखा राशन प्रदान किया गया, जिससे बाढ़ पीड़ितों को थोड़ी राहत मिली।
राशन प्राप्त करने के बाद पीड़ितों ने आंशिक रूप से राहत की सांस ली और प्रशासन से सतत सहायता की मांग की।
इस मौके पर विजय कुमार यादव ने कहा,
“लोजपा (रा०) जरूरतमंदों की सेवा के लिए सदैव तत्पर है। जब तक बाढ़ पीड़ितों को स्थायी समाधान नहीं मिल जाता, हम हर संभव सहायता पहुंचाते रहेंगे। पीड़ितों की सेवा करना हमारा सामाजिक और नैतिक कर्तव्य है।”
स्थानीय निवासियों ने इस पहल की सराहना की और अन्य संगठनों एवं प्रशासन से भी इसी प्रकार सहायता की अपेक्षा जताई।