बांका में हिंदू शेरनी की अगुवाई में निकलेगी रामनवमी की शोभायात्रा

हिंदू नव वर्ष से पांच दिन बांका में साध्वी सरस्वती का होगा रामकथा
वरीय संवाददाता, अंग एक्सप्रेस, न्यूज, बांका। बांका में इस बार रामनवमी की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसमें हिंदू शेरनी साध्वी सरस्वती जी महराज शामिल होंगे। जिसकी अगुवाई में शहर में शोभायात्रा निकाली जाएगी। साध्वी सरस्वती जी महराज का पांच दिवसीय रामकथा का प्रवचन भी होगा। इसके बाद छह अप्रैल को उनकी अगुवाई में बांका में भव्य शोभायात्रा निकलेगी। इसको लेकर बांका सहित विभिन्न जगहों पर प्रचार-प्रसार जोरों पर है। बांका के मिलिट्री ग्राउंड में साध्वी सरस्वती जी महराज का पांच दिवसीय कथा का आयोजन किया गया है। जबकि पूरे शहर में शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस आयोजन को लेकर बांका की करीब दो सौ की संख्या में युवाएं पिछले एक सप्ताह से लगे हुए है। जो बांका शहर को धर्मध्वज से सजवा रहे है। जबकि बड़े-बड़े तोरन द्वार लगाए जा रहे है। जबकि धर्मरक्षक रथ से इसका प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। ग्रामीणों को इन सभी कार्यक्रमों में आने का आमंत्रण दे रहे है। जानकारी हो कि हर साल बांका शहर से भव्य शोभायात्रा रामनवमी के दिन निकाली जाती है। जिसमें करीब 10 हजार की संख्या में बांका जिला के लोग पहुंचते है। लेकिन इस साल साध्वी सरस्वती जी महराज के आने से संख्या में वृद्धि होने की संभावनाएं है। आयोजन समिति के धर्मरक्षक मनीष कुमार ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी के लिए समिति की ओर से बैठक किया गया। पिछले साल के रूटचार्ट के अनुसार ही इस साल भी शोभायात्रा निकाली जाएगी। लेकिन साध्वी सरस्वती जी के कार्यक्रम को लेकर जगह में परिवर्तित किया गया है। मिलिट्री ग्राउंड से शोभायात्रा निकाली जाएगी। जो पूरे शहर के भ्रमण के बाद मिलिट्री ग्राउंड पर पहुंचेगी। बताया कि इसके लिए पिछले एक सप्ताह से पूरे शहर में धर्मध्वज से सजा दिया गया है। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रचार-प्रसार हो रहा है। बांका में पहली दफा सरस्वती जी महराज शोभायात्रा में शामिल होंगे। इससे पहले वे कई बार बांका में प्रवचन के लिए पहुंच चुकी है। लेकिन शोभायात्रा में पहुंचने से लोगों में अलग महौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *