टेक्नोलॉजी:
OPPO ने भारतीय बाजार में अपनी K14 सीरीज़ के तहत नया स्मार्टफोन OPPO K14 5G पेश किया है। यह फोZन खास तौर पर उन यूजर्स के लिए लाया गया है, जो लंबी बैटरी लाइफ, स्मूद डिस्प्ले और मजबूत परफॉर्मेंस चाहते हैं।
फोन के साथ 45W SuperVOOC चार्जर, USB Type-A to Type-C केबल, प्रोटेक्टिव कवर, सिम इजेक्टर टूल और जरूरी दस्तावेज मिलते हैं।
इस स्मार्टफोन में 6.75 इंच की HD+ LCD स्क्रीन दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। 1125 निट्स की ब्राइटनेस के कारण यह धूप में भी साफ दिखाई देती है। साथ ही Widevine L1 और Amazon HD सपोर्ट के चलते HD कंटेंट स्ट्रीमिंग का बेहतर अनुभव मिलता है।
यह फोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर से लैस है। इसमें 8GB RAM के साथ 8GB वर्चुअल RAM और 256GB स्टोरेज मिलता है। फोन Android 15 आधारित ColorOS 15 पर चलता है और बेहतर कूलिंग के लिए VC कूलिंग सिस्टम दिया गया है।
फोन का डिजाइन मैट फिनिश के साथ आता है और इसकी मोटाई 8.61mm है। IP69 रेटिंग के कारण यह धूल और पानी से सुरक्षित रहता है। Splash Touch टेक्नोलॉजी की मदद से इसे गीले हाथों से भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।
OPPO K14 5G में 50MP का मेन कैमरा और 2MP पोर्ट्रेट सेंसर दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। दोनों कैमरों से 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।
इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh बैटरी है, जो 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि बैटरी लंबे समय तक बेहतर प्रदर्शन बनाए रखती है।
फोन में Hybrid Dual SIM स्लॉट, 1TB तक microSD कार्ड सपोर्ट, USB Type-C पोर्ट और साइड-माउंटेड बटन दिए गए हैं।
OPPO K14 5G की शुरुआती कीमत ₹17,999 रखी गई है। इसे Flipkart, OPPO इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।
