रामनवमी शोभायात्रा को भव्य बनाने हेतु बैठक आयोजित

रामनवमी शोभायात्रा को भव्य बनाने हेतु बैठक आयोजित

बौसी,बांका/अंग एक्सप्रेस न्यूज़। थाना रोड स्थित मनोरम कॉम्प्लेक्स में आगामी 6 अप्रैल को होने वाली रामनवमी शोभायात्रा की तैयारी को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता राजीव कुमार सिंह ने की।

बैठक में निर्णय लिया गया कि शोभायात्रा को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए घोड़ा, बैंड-बाजा और पूरे बाजार क्षेत्र में भगवा झंडा लगाया जाएगा। इसके साथ ही, आयोजन को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए किशोर मंडल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

बैठक में शिव कुमार साह, ब्रजकिशोर सिंह, राकेश झा, श्रवण यादव, नवनीत साह, श्रीकांत यादव, घीरज सिंह, निप्पु झा, अभिषेक कुमार, बिनीत पंजीयारा, संजय यादव, अभिषेक भगत, बिनोद पोद्दार, अजय साह, रोनु सिंह, प्रदीप घोष, मृणाल आनंद, गोलू, सन्नी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

सभी सदस्यों ने शोभायात्रा को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *