वरीय संवाददाता, अंग एक्सप्रेस न्यूज, बांका :
- बांका में विभिन्न जगहों पर आयोजित हुई होली मिलन समारोह।
- बांका,अंग एक्सप्रेस न्यूज़ : डोकानियां धर्मशाला में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर इकाई ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। पीबीएस कालेज अध्यक्ष शिवम सिंह, उपाध्यक्ष वंश मिश्रा, अनिकेत, ऋषभ, बिट्टू, काजल आदि की अगुवाई में इसका आयोजन किया गया।
- जिसमें नगर परिषद उपसभापति डा. विनीता प्रसाद, सामाजिक कार्यकर्ता संजीव शर्मा, भाजपा नेता राहुल डोकानियां, रंजीत यादव, कुणाल कुशवाहा, प्रदीप सिंह, शंकर मंडल, अक्षय ठाकुर, अधिवक्ता आनंदी यादव, विश्वनाथ मंडल, आलोक चौधरी, मिथुन कुमार उपस्थित हुए।
सभी ने एक दूसरे को अबीर और गुलाल लगाकर खुशी प्रकट किया है। इसके अलावा राजद कार्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पार्टी जिलाध्यक्ष अर्जुन प्रसाद ठाकुर ने सभी पत्रकारों को सम्मानित किया गया। दैनिक अखबार और पत्रिका सहित इलेक्ट्रोनिक्स से जुड़े पत्रकारों को अंग वस्त देकर सम्मानित किया। जबकि होली के प्रति खुशी प्रकट किया है। राजद जिलाध्यक्ष ने कहा कि राजद अब ए टू जेड की पार्टी है। जहां हर वर्गों को समान सम्मान मिलता है। इसी कड़ी में होली पर पत्रकारों को सम्मान करना गौरब का पल है। वहीं वरीय कांग्रेस नेता महेश्वरी यादव ने कहा कि पत्रकार समाज का चौथा स्तंभ है।
जिन्हें सम्मानित करना बेहतर पहल है। होली भाईचारा और समाजिक सैदहर्यता का त्यौहार है। इस पर्व में सभी को मिलजुल कर रहने की आवश्यकता है। वहीं इसके बाद पत्रकार और राजद कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबीर और गुलाल लगाकर खुशी प्रकट किया है।
मौके पर हिंदूस्तान संवाददाता अलोक श्रीवास्तव, कुमार आनंद झा, दैनिक जागरण संवाददाता सोंटी सोनम, प्रभात खबर संवाददाता मदन कुमार मरीक, नवनीत कुमार, दैनिक भास्कर संवाददाता आशीष कुमार, रफ्तार न्यूज से राजेश पंजीकार, नवीकांत नवीन आदि मौजूद थे। सभी पत्रकारों ने राजद की पहल की सराहणा की है।
पत्रकारों ने कहा कि पहली दफा राजद की ओर से पत्रकारों के लिए होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जो काफी सराहणीय कदम है। पत्रकार हमेशा सम्मान का भूखा होता है। वहीं राजद से सम्मानित होने पर पत्रकारों ने खुशी प्रकट किया है।