कॉ. जितेंद्र पासवान व अन्य को उम्रकैद की सजा के खिलाफ भाकपा–माले ने किया प्रदर्शन

अजय कुमार की रिपोर्ट।


*बदले की भावना से गढ़ा गया झूठा मुकदमा, पूरा मामला राजनीतिक प्रतिशोध का नतीजा : एसके शर्मा*


भागलपुर अंगएक्सप्रेस । भाकपा माले के राज्य कमिटी सदस्य व आरवाईए के राज्य अध्यक्ष कॉ. जितेंद्र पासवान और कॉ. श्रीराम कुशवाहा को कथित हत्या के एक झूठे मामले में गोपालगंज जिला कोर्ट द्वारा सुनाए गए आजीवन कारावास और 50 हजार रुपए जुर्माना की सजा के खिलाफ राज्यव्यापी प्रतिवाद दिवस के आह्वान पर भाकपा माले व आरवाईए ने सोमवार को भागलपुर स्टेशन चौक पर विरोध प्रदर्शन किया।विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए मौके पर भाकपा माले के राज्य कमिटी सदस्य कॉमरेड एसके शर्मा ने कहा कि पूरा मामला जदयू मंत्री सुनील कुमार द्वारा राजनीतिक प्रतिशोध का नतीजा है। 2020 विधानसभा चुनाव में भोरे विधानसभा क्षेत्र से भाकपा (माले) उम्मीदवार कॉ. जितेंद्र पासवान को महज 400 मतों से हरा दिया गया था और जदयू प्रत्याशी सुनील कुमार को विजयी घोषित किया गया था। चुनावी पराजय के बाद राजनीतिक बदले की भावना से यह मुकदमा गढ़ा गया। हत्या की उक्त घटना में 5 और निर्दोष लोग पहले से ही आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। इसी तरह पूर्व विधायक कॉ. मनोज मंजिल को भी राजनीतिक साजिश के तहत हत्या के झूठे मामले में फंसाया गया था।

भाकपा माले जिला सचिव कॉमरेड महेश प्रसाद यादव ने कहा कि माले नेता को रास्ते से हटाने की यह दूसरी घटना है। उक्त घटना विपक्ष रहित भारत बनाने, विपक्ष की आवाज दबाने की भाजपाई साजिश का ही हिस्सा है। कॉमरेड जितेंद्र पासवान भोरे सहित पूरे तिरहुत प्रमंडल में दलित गरीबों और पिछड़ों के चहेते बन गए थे इसलिए वो जदयू भाजपा के आंखों के किरकिरी बन बैठे थे इसलिए उन्हें राजनीतिक साजिश कर झूठे मुकदमे में फंसाया गया है दूसरी तरफ पूरे बिहार में बेटियों के साथ बलात्कार की घटनाओं की बाढ़ सी आ गई है पर उन बलात्कारियों और दोषियों को पकड़ सजा देने के बजाय उनके खिलाफ आवाज उठाने वाले विपक्ष के नेताओं को झूठे मुकदमे में फंसाया जा रहा है।

भाकपा माले के नवगछिया प्रखंड सचिव गौरीशंकर राय, कहलगांव प्रखंड सचिव रणधीर यादव, सामाजिक न्याय आंदोलन बिहार के राज्य अध्यक्ष रामानंद पासवान, राज्य उपाध्यक्ष अर्जुन शर्मा आदि ने भी सभा को संबोधित किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाकपा माले नगर सचिव विष्णु मंडल, खरिक प्रखंड सचिव सत्यनारायण यादव, जिला कमिटी सदस्य विंदेश्वरी मंडल, सिकन्दर तांती, आइसा राज्य उपाध्यक्ष प्रवीण कुशवाहा, बहुजन स्टूडेंट यूनियन के अनुपम आशीष, ऋतुराज, भाकपा माले नगर कमिटी सदस्य अमित गुप्ता, अर्जुन प्रसाद ठाकुर, मृत्युञ्जय कापरी, कपिल मंडल, सीताराम दास, सुनील दास, उपेंद्र दास,, ऊषा देवी, बुलबुल देवी, रेखा देवी, नूतन देवी, लखी देवी, रामलाल मंडल, कंपनी यादव, चंदन कुमार, मनोज कृष्ण सहाय, श्यामलाल मंडल आदि बड़ी संख्या में महिला – पुरुष शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *