मजदूर संगठनों ने दी शहीद तिलकामांझी को श्रद्धांजलि। - ANG EXPRESS NEWS

मजदूर संगठनों ने दी शहीद तिलकामांझी को श्रद्धांजलि।

भागलपुर अंग एक्सप्रेस। अमर शहीद तिलकामांझी की जयंती के अवसर पर बुधवार को मजदूर संगठनों ने, स्थानीय तिलकामांझी चौक स्थित उनकी मूर्ति पर पुष्प अर्पित किया और कैंडल लाइट जलाकर श्रद्धांजलि दी और नेताओं, कार्यकर्ताओं ने उनके सपनों के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया।

मजदूरों पर बढ़ते हमले के खिलाफ आहूत 12 फरवरी की देशव्यापी आम हड़ताल में व्यापक भागीदारी की अपील करते हुए मौके पर मजदूर संगठनों के नेतृत्वकारियों ने कहा कि शहीद तिलकामांझी जीवन भर मजदूरों – किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए लड़ते रहे। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व कुर्बान कर दिया। किन्तु आज की सरकार मजदूरों–किसानों का सबकुछ छीन लेने पर उतारू है। आम मेहनतकश नागरिकों पर नित्य नए हमले हो रहें है। सरकारें कॉरपोरेटों – अमीरों के लिए काम कर रही है। लेबर कोड लागू कर मजदूरों को नए सिरे से गुलाम बनाने की साजिश की गयी है। जन अधिकार की लड़ाई में शहीद तिलकामांझी हमारे ऊर्जास्रोत हैं। आज उन जैसे शहीदों से प्रेरणा लेते हुए निरन्तर जनसंघर्ष में उतरने की जरूरत है। आइए, अपने अधिकार की रक्षा के लिए एकजुट हों और सड़कों पर उतर कर 12 फरवरी की देशव्यापी आम हड़ताल को ऐतिहासिक बनाएं।

कार्यक्रम में _*ऐक्टू*_ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एसके शर्मा, राज्य सह जिला सचिव मुकेश मुक्त, अमर कुमार, मनोज कृष्ण सहाय, राजेश कुमार, करण कुमार, _*एटक*_ के जिला महासचिव डॉ. सुधीर शर्मा, गोपाल राय, मनोहर शर्मा, धीरेन्द्र नारायण सिंह, बनारसी पोद्दार, नवलकिशोर भगत, विनय कुमार पंडित, सचिन कुमार, आदित्य राज, _*सीटू*_ के जिला सचिव दशरथ प्रसाद, _*इंटक*_ के जिला अध्यक्ष ई. रवि कुमार, मुकेश यादव, विकाश सिंह, _*सेवा*_ की जिला अध्यक्ष उजरा बानो, _*एआईयूटीयूसी*_ के जिला संयोजक दीपक कुमार व रवि कुमार सिंह आदि शामिल हुए। नेतृत्वकारियों ने बताया कि हड़ताल की सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है। हड़ताल में शामिल मजदूर गुरुवार, 12 फरवरी को दिन के करीब 12 बजे, भागलपुर स्टेशन चौक से जुलूस–प्रदर्शन निकलेंगे जो मुख्य बाजार, खलीफाबाग, घंटाघर, बड़ी पोस्टऑफिस के रास्ते कलेक्ट्रेट तक जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *