मुख्यमंत्री–उपमुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा, आरोपी पर दर्ज हुई प्राथमिकी। - ANG EXPRESS NEWS

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट मामले में भागलपुर पुलिस की सख्त कार्रवाई


मुख्यमंत्री–उपमुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा, आरोपी पर दर्ज हुई प्राथमिकी

अरुण भारती की रिपोर्ट


भागलपुर | अंग एक्सप्रेस न्यूज़/

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कानून-व्यवस्था भंग करने वाले और असामाजिक तत्वों के खिलाफ भागलपुर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देश पर सोशल मीडिया की लगातार निगरानी की जा रही है।

इसी क्रम में माननीय मुख्यमंत्री एवं माननीय उपमुख्यमंत्री, बिहार सरकार तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों के विरुद्ध अभद्र और आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग कर वीडियो वायरल करने के मामले में जगदीशपुर थाना द्वारा संज्ञान लेते हुए संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस के अनुसार आरोपी जगदीशपुर थाना क्षेत्र का मूल निवासी है और वर्तमान में गुजरात राज्य में रहकर मजदूरी का कार्य कर रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

जांच के दौरान आरोपी ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए व्हाट्सएप के माध्यम से जगदीशपुर थाना को माफीनामा भी भेजा है। बावजूद इसके, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *