बाराहाट–बौंसी में बुधवार को 5 घंटे बिजली गुल, 33 केवी लाइन में होगा मेंटेनेंस।
बाराहाट,बांका| अंग एक्सप्रेस न्यूज़।
बाराहाट और बौंसी क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए जरूरी सूचना है। बिजली विभाग द्वारा 33 केवी लाइन पर रखरखाव (मेंटेनेंस) कार्य किया जाना है, जिस कारण बुधवार को दोनों क्षेत्रों में कई घंटों तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

बिजली विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बाराहाट PSS और बौंसी PSS के अंतर्गत आने वाले सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक बंद रहेगी। इस दौरान कुल करीब 5 घंटे तक उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिलेगी।
विभाग ने बताया कि यह शटडाउन 33 केवी लाइन में आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव कार्य के कारण लिया गया है। विभागीय रविशंकर शर्मा (जेई) ने बताया कि बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए यह मेंटेनेंस कार्य अनिवार्य है। कार्य पूरा होते ही विद्युत सेवा बहाल कर दी जाएगी।
बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि असुविधा से बचने के लिए आवश्यक तैयारियां पहले ही कर लें। खासकर पानी की व्यवस्था, मोबाइल चार्जिंग और अन्य जरूरी घरेलू कार्य समय रहते निपटा लें।
विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय से पहले कार्य पूरा होने की स्थिति में बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जाएगा। उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की गई है।
