आचारज गांव में 108 अखंड संकीर्तन का भव्य आयोजन, भक्तिमय माहौल - ANG EXPRESS NEWS

Ang Express News | आचारज गांव में 108 अखंड संकीर्तन का भव्य आयोजन, भक्तिमय माहौल

बौंसी/बांका | अंग एक्सप्रेस न्यूज

बौंसी/बांका | अंग एक्सप्रेस न्यूज। बौंसी प्रखंड से एक भक्तिमय और आध्यात्मिक वातावरण से जुड़ी खबर सामने आ रही है। प्रखंड के आचारज गांव स्थित माँ भगवती स्थान में श्री श्री 108 अखंड संकीर्तन युगल महामंत्र का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक अनुष्ठान 13 फरवरी 2026 से 14 फरवरी 2026 तक, फाल्गुन कृष्ण एकादशी से फाल्गुन कृष्ण द्वादशी के पावन अवसर पर संपन्न होगा।

आयोजन स्थल पर दिन-रात युगल महामंत्र का जाप किया जाएगा, जिससे पूरा क्षेत्र हरि नाम के संकीर्तन से गूंज उठेगा। आयोजकों के अनुसार, इस अखंड संकीर्तन का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में सुख-शांति, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना का प्रसार करना है।

इस धार्मिक आयोजन के निवेदक समस्त ग्रामवासी आचारज हैं, जबकि आयोजन का मार्गदर्शन आचार्य श्री धीरज शास्त्री जी द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

ग्रामीणों एवं आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस अखंड संकीर्तन में भाग लें, हरिनाम संकीर्तन का श्रवण-कीर्तन करें और पुण्य के भागी बनें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed