गणतंत्र दिवस पर पंजवारा में खेल प्रतिभाओं का जलवा, भव्य प्रतियोगिता में उमड़ा युवाओं का उत्साह।
पंजवारा,बांका।
पंजवारा में 26 जनवरी, 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर हाई स्कूल मैदान में युवा खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र के युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के दौरान 100 मीटर व 200 मीटर दौड़, स्लो साइकिल रेस, लंबी कूद, गोला फेंक, कबड्डी, कैरमबोर्ड, सुई-धागा रेस के अलावा संगीत एवं भाषण प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को जिला परिषद सदस्य एवं मुख्य अतिथि नीलम सिंह, पंजवारा थानाध्यक्ष चंदन कुमार, मुखिया भोला पासवान, सामाजिक कार्यकर्ता रासमोहन ठाकुर, रमेश मंडल, मुन्ना चौबे, कैलाश सिंह तथा अजय भगत सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

मुख्य अतिथि नीलम सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि खेलकूद से बच्चों और युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास होता है। साथ ही वे शारीरिक व मानसिक रूप से भी स्वस्थ रहते हैं, जो उज्ज्वल भविष्य की नींव है।
आयोजन को सफल बनाने में संजीव झा, मिक्की शर्मा, मुकेश मंडल, मोनी सिंह, पिंटू पंडित, दीपक कुमार, गुड्डन मिश्रा, कुणाल ठाकुर सहित अन्य युवाओं की सक्रिय एवं सराहनीय भूमिका रही।

