जहानाबाद के पतियावां गांव की बेटी की मौत पर सरकार सख्त। - ANG EXPRESS NEWS

अंग एक्सप्रेस न्यूज़ | बिहार

जहानाबाद के पतियावां गांव की बेटी की मौत पर सरकार सख्त।

दोषियों को किसी भी हाल में नहीं बख्शा जाएगा 

जहानाबाद

जहानाबाद जिले के पतियावां गांव की बेटी की शंभू गर्ल्स हॉस्टल में हुई दुखद मृत्यु से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। इस हृदयविदारक घटना के बाद जनप्रतिनिधि ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और सरकार की ओर से पूर्ण न्याय का भरोसा दिलाया।

उन्होंने दो टूक कहा कि इस मामले में किसी भी दोषी को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। चाहे आरोपी कितना भी रसूखदार क्यों न हो, दोष सिद्ध होने पर उसके विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

जनप्रतिनिधि ने जानकारी दी कि इस संबंध में उन्होंने बिहार के पुलिस महानिदेशक (DGP) और गृह मंत्री से भी बात की है। दोनों अधिकारियों ने अवगत कराया कि पूरे मामले की उच्चस्तरीय निगरानी की जा रही है और पुलिस प्रशासन गंभीरता व सजगता के साथ जांच में जुटा हुआ है। जांच प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार का दुःख असहनीय है और सरकार इस कठिन समय में उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। साथ ही समाज के लोगों से अपील की गई है कि वे धैर्य रखें और जांच प्रक्रिया में प्रशासन का सहयोग करें।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जो भी तथ्य सामने आएंगे, उन्हें पूरी पारदर्शिता के साथ जनता के समक्ष रखा जाएगा और प्रशासनिक स्तर पर किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होने दी जाएगी।

अंत में उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में सुशासन की सरकार है, जहां न्याय सर्वोपरि है। पीड़ित परिवार को हर हाल में न्याय मिलेगा और दोषियों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed