मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्व. नवीन किशोर सिन्हा की पुण्य तिथि पर दी श्रद्धांजलि - ANG EXPRESS NEWS
ब्यूरो रिपोर्ट

पटना, बिहार:

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को राजधानी पटना स्थित स्व. नवीन सिन्हा स्मृति पार्क में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक स्व. नवीन किशोर सिन्हा की पुण्य तिथि के अवसर पर उनकी आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं स्व. नवीन किशोर सिन्हा के सुपुत्र नितिन नवीन, केन्द्रीय राज्यमंत्री सतीश चन्द्र दूबे, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, उद्योग मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल सहित कई मंत्री एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री भिखु भाई दलसानिया, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, सांसद रविशंकर प्रसाद, विधायक जनक राम, विधायक जनक सिंह, विधायक सुनील कुमार, पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद, बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष नंद किशोर यादव समेत अनेक गणमान्य लोग शामिल हुए।

इसके अलावा पटना की महापौर सीता साहू, बिहार सवर्ण आयोग के अध्यक्ष महाचन्द्र प्रसाद सिंह, बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष रणवीर नन्दन सहित राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

One thought on “मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्व. नवीन किशोर सिन्हा की पुण्य तिथि पर दी श्रद्धांजलि”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *