ब्यूरो रिपोर्ट
गुरुवार को फुल्लीडुमर प्रखंड के इटहरी गांव में भीम आर्मी भारत एकता मिशन के बैनर तले क्रिसमस डे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में फुल्लीडुमर, चांदन एवं बेलहर प्रखंड से मिशन से जुड़े दर्जनों कार्यकर्ता एवं ग्रामीण शामिल हुए।

कार्यक्रम का नेतृत्व भीम आर्मी भारत एकता मिशन के जिलाध्यक्ष सूरज कुमार दास ने किया। इस अवसर पर आयोजित बैठक में मिशन के उद्देश्यों एवं संविधान में निहित अधिकारों की जानकारी उपस्थित लोगों को दी गई।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में समर कुमार दास, आईटी सेल जिलाध्यक्ष हरि नारायण, प्रखंड अध्यक्ष संतोष मांझी, पंचायत अध्यक्ष कुंदन मांझी, श्रवण कुमार, प्रभारी हीरा दास सहित अन्य लोग मौजूद थे।
इस दौरान कुछ प्रतिभागियों द्वारा संविधान जिंदाबाद के नारे लगाए गए। वहीं, कार्यक्रम के दौरान एक धर्म विशेष से जुड़े ग्रंथ को जलाने और उसके विरोध में नारेबाजी किए जाने की घटना भी सामने आई, जिससे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया।
बताया जाता है कि संविधान सभी नागरिकों को समान अधिकार और धार्मिक स्वतंत्रता प्रदान करता है, वहीं किसी भी धर्मग्रंथ का अपमान या उसे जलाना कानूनन अपराध की श्रेणी में आता है। इस प्रकार की घटनाओं से सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो सकता है।
स्थानीय बुद्धिजीवियों एवं सामाजिक लोगों का कहना है कि संविधान का सम्मान करते हुए सभी धर्मों के प्रति आपसी सम्मान बनाए रखना आवश्यक है।
