14 दिसंबर की महारैली की तैयारी तेज़, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने पर्यवेक्षकों संग की अहम बैठक - ANG EXPRESS NEWS
ब्यूरो रिपोर्ट

पटना, बिहार:

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में एस.आई.आर. मुद्दे को लेकर आगामी 14 दिसंबर को रामलीला मैदान, नई दिल्ली में प्रस्तावित ऐतिहासिक महारैली की तैयारियों के लिए प्रदेश कांग्रेस द्वारा नियुक्त सभी जिला पर्यवेक्षकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने की।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि एस.आई.आर. से जुड़े मुद्दे पर सरकार की चुप्पी और जनता की बढ़ती चिंता को नज़रअंदाज़ करना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यह महारैली देशभर के प्रभावित और चिंतित नागरिकों की आवाज़ को केंद्र सरकार तक मज़बूती से पहुँचाएगी तथा चुनाव आयोग द्वारा अपनाई जा रही भेदभावपूर्ण प्रक्रिया को राष्ट्रीय स्तर पर रखा जाएगा।

उन्होंने सभी जिला पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने प्रभार क्षेत्रों में अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करें और रैली की तैयारियों में पूरी सक्रियता दिखाएँ।
राजेश राम ने कहा कि यह महारैली न केवल एस.आई.आर. से प्रभावित लोगों की समस्याओं को उजागर करेगी, बल्कि केंद्र सरकार की कथित नीतिगत विफलताओं के विरुद्ध जनता के लोकतांत्रिक प्रतिरोध का भी प्रतीक होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार चुनाव में एस.आई.आर. के कारण युवाओं, पिछड़ों और दलितों के वोटों को प्रभावित किया गया।

बैठक में जितेन्द्र गुप्ता, अजय चौधरी, अनिल कुमार, असितनाथ तिवारी, रौशन कुमार सिंह, चन्द्रभूषण राजपूत, कैसर कुमार सिंह, कमलदेव नारायण शुक्ला, वैद्यनाथ शर्मा, रंजीत कुमार, अमर आजाद पासवान, उमेश कुमार राम, त्रिलोकी कुमार मांझी, मृणाल अनामय, संजय कुमार भारती, सुधीर शर्मा, मनोज शर्मा, नदीम अंसारी, गुरूदयाल सिंह, अरविन्द लाल रजक, दौलत इमाम, मुदस्सीर शम्स, संजय महाराज, हीरा सिंह वग्गा, किशोर कुमार, राजेन्द्र चौधरी, सुनील कुमार सिन्हा, ओम प्रकाश मिश्र, अमन कुमार, पवन कुमार यादव, पवन कुमार केशरी, लालू सदा, सत्येन्द्र नारायण, राहुल सिंह चौहान, लालमणि भारती, अभिषेक कुमार सहित कई कांग्रेस नेता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *