ब्यूरो रिपोर्ट
फुल्लीडुमर,बांका:

शनिवार को बोधिसत्व डॉ. भीमराव आंबेडकर के महा निर्वाण दिवस पर विभिन्न स्थानों पर श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन किया गया। जदयू अनुसूचित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सह जिला बीस सूत्री सदस्य अजय भारती के नेतृत्व में नौगांय में तथा देर संध्या कुमारपुर गांव में राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला महासचिव विभाष दास के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

नौगांय स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई और माल्यार्पण कर उनके संघर्षपूर्ण जीवन को याद किया गया।

मौके पर विभाष दास ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ कराया तथा उपस्थित लोगों को संवैधानिक कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने की शपथ दिलाई।
इससे पूर्व अजय भारती ने डॉ. आंबेडकर के जीवन-वृत पर प्रकाश डालते हुए उनके विचारों और संघर्ष से प्रेरणा लेने की अपील की।

कार्यक्रम में मदन दास, बंशीधर दास, निलेश दास, सुनील दास, सुजीत चौधरी, मल्लेश्वरी दास, फंटूश दास, मंटू दास, पप्पू दास, सुशील मांझी, अर्जुन दास, कामेश्वर दास, भीम दास, नकुल दास, कपिल देव दास सहित कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *