ब्यूरो रिपोर्ट
स्वच्छ भारत अभियान के तहत तिलकामांझी विश्वविद्यालय से संबद्ध मथुरापुर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने आज प्राचार्य डॉ. निरंजन कुमार सिंह, कॉलेज प्रबंध समिति अध्यक्ष अमर राम तथा सचिव उज्ज्वला राम के नेतृत्व में एक व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया। यह अभियान शिवनारायणपुर रेलवे परिसर से प्रारंभ होकर स्थानीय बाजार क्षेत्र तक संचालित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने सफाई कर स्थानीय लोगों को स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। मौके पर अर्थशास्त्र विभाग के कपेश कुमार गुप्ता ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान केवल सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक जनजागरूकता आंदोलन है, जो देश को स्वस्थ और विकसित भारत की दिशा में अग्रसर करता है।
सभी उपस्थित लोगों ने यह संकल्प लिया कि वे अपने क्षेत्र में साफ-सफाई, कूड़ा प्रबंधन तथा खुले में शौच मुक्त बिहार के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएँगे।
कार्यक्रम में प्रो. अपराजिता कुमारी, डॉ. दीपा, रश्मि, स्वीटी, अनमोल, रोजी, विष्णु, काजल, आरुषि, दीपक कुमार, विजय कुमार सहित कॉलेज के सभी कर्मचारी एवं छात्र उपस्थित रहे।
