धोरैया,बांका:
पंजवारा-धोरैया स्टेट हाईवे पर बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुर्घटना बेलडीहा शिव मंदिर के समीप मुख्य सड़क पर हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, काले रंग की स्कॉर्पियो धोरैया से पंजवारा की ओर जा रही थी। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार युवक का संतुलन अचानक बिगड़ गया और वह सीधे स्कॉर्पियो से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया और खून से लथपथ हो गया।

घटना के बाद आसपास के स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही धोरैया पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, धोरैया में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि घायल युवक भागलपुर के कोतवाली क्षेत्र का निवासी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *