धुरंधर 2’ रिलीज से पहले ही जबरदस्त चर्चा में है, और अब राम गोपाल वर्मा के रिव्यू ने इसकी हाइप को और ऊंचा कर दिया है। वर्मा ने फिल्म को “नए सिनेमैटिक दौर की शुरुआत” बताते हुए इसकी जमकर सराहना की है।

धुरंधर 2 की रिलीज़ का काउंटडाउन अब आखिरी चरण में पहुंच चुका है और माहौल पूरी तरह गर्म हो गया है। दर्शक आदित्य धर के रचे सिनेमाई संसार में डूबने और रणवीर सिंह के दमदार किरदार की कहानी को मुकम्मल होते देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

इसी बीच, दिग्गज फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने फिल्म का रिव्यू साझा कर इसकी चर्चा को और तेज कर दिया है। उन्होंने ‘धुरंधर 2’ को “एक नए सिनेमैटिक ऑर्डर की शुरुआत” बताते हुए खुलकर तारीफ की है।

आदित्य धर की बेहतरीन फिल्ममेकिंग की सराहना करते हुए वर्मा ने यहां तक कह दिया कि स्टीवन स्पीलबर्ग और क्रिस्टोफर नोलन जैसे वैश्विक सिनेमा के दिग्गजों को भी ‘धुरंधर 2’ का फर्स्ट डे फर्स्ट शो जरूर देखना चाहिए।

राम गोपाल वर्मा ने धुरंधर 2 के असर को लेकर बड़ा दावा किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपना रिव्यू साझा करते हुए उन्होंने लिखा कि बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के अनुमान, दर्शकों के जुनून, सोशल इम्पैक्ट, सिनेमा की ग्रामर में बदलाव और ऑडियो-वीडियो के मनोवैज्ञानिक प्रभाव के मामले में यह फिल्म शोले से सौ गुना ज्यादा असरदार साबित होगी।

उन्होंने आगे कहा कि मुगल-ए-आजम से लेकर अब तक की महान फिल्मों के मुकाबले ‘धुरंधर 2’ इतनी प्रभावशाली है कि वे सभी इसके आगे टीवी सीरियल जैसी लगने लगेंगी।

वर्मा ने अपने रिव्यू में लिखा, “यह एक नए सिनेमैटिक ऑर्डर का जन्म है और इसके साथ ही अब तक सिनेमा के संसार में जो कुछ भी मौजूद था, उसके खत्म होने की शुरुआत हो चुकी है।”आदित्य धर की तारीफ में राम गोपाल वर्मा बोले कि अब से डायरेक्टर शब्द के स्पेलिंग की शुरुआत आदित्य के नाम से होगी. ‘और समझदारी की बात ये होगी कि स्टीवन स्पीलबर्ग और क्रिस्टोफर नोलन को अपने सारे काम छोड़कर ‘धुरंधर 2′ का फर्स्ट डे-फर्स्ट शो देखना चाहिए’ वर्मा ने अपनी बात खत्म करते हुए लिखा.

आदित्य धर के लिए इंस्पिरेशन रहे हैं राम गोपाल वर्मा ‘धुरंधर 2’ के डायरेक्टर आदित्य धर ने राम गोपाल वर्मा की फिल्ममेकिंग को कई बार अपने लिए इंस्पिरेशन बताया है. उन्होंने वर्मा की आइकॉनिक फिल्म ‘सत्या’ के स्टाइल से काफी कुछ सीखने की बात भी कही है. फिल्म लवर्स को ‘धुरंधर’ के कई सीन्स में आदित्य के काम पर वर्मा के स्टाइल की छाप नजर आई थी. पिछले साल दिसंबर में ‘धुरंधर’ देखने के बाद वर्मा ने जो सोशल मीडिया पोस्ट लिखी थीं, उन्हें फिल्म कम्युनिटी ने बेहतरीन फिल्म विश्लेषण की कैटेगरी में गिना था. ‘धुरंधर 2’ देखने के बाद राम गोपाल वर्मा का रिस्पॉन्स बता रहा है कि उन्हें फिल्म बहुत ज्यादा पसंद आई है. वर्मा के रिव्यूज पर जनता भी बहुत भरोसा करती है और उनके रिव्यूज के बाद दर्शक भी फिल्म के टिकट खरीदने के लिए और ज्यादा तैयार हो जाते हैं. ये चीज ‘एनिमल’ के वक्त भी नजर आई थी. बुधवार शाम से पेड प्रीव्यूज और गुरुवार से प्रॉपर रिलीज हो रही ‘धुरंधर 2’ के लिए जनता का रिस्पॉन्स पहले ही नए बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स बनवाने लगा है. अब देखना है कि वर्मा के रिव्यू के बाद ‘धुरंधर 2’ की हाइप और कितनी तगड़ी होती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *