नई दिल्ली:
Samsung ने अपने बजट 5G पोर्टफोलियो को मजबूत करते हुए Galaxy M17e 5G स्मार्टफोन भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। यह फोन बड़ी बैटरी, स्मूथ डिस्प्ले और लंबे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ आता है, जिससे यह बजट सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बन सकता है।

Galaxy M17e 5G में 6.7 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। फोन में Infinity-U नॉच डिजाइन मिलता है।
परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जो 6nm तकनीक पर आधारित है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का मुख्य कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर शामिल है।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित One UI 8 पर चलता है।
कंपनी ने इसमें Gemini Live फीचर्स भी शामिल किए हैं और 6 साल तक OS व सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है।
फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
इसकी मोटाई 8.2mm है और इसमें GFRP बैक पैनल का इस्तेमाल किया गया है।
साथ ही IP54 रेटिंग के साथ यह धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रहता है।
यह फोन 4GB, 6GB और 8GB RAM विकल्पों में आता है, जिसमें 128GB स्टोरेज दी गई है।
स्टोरेज को microSD कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।
इसके अलावा साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5mm ऑडियो जैक और 12 5G बैंड्स का सपोर्ट भी मिलता है।
Galaxy M17e 5G को Vibe Violet और Blitz Blue रंगों में पेश किया गया है।
इसकी शुरुआती कीमत ₹12,999 रखी गई है (4GB + 128GB वेरिएंट)।
