बिहार:
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपनी ‘समृद्धि यात्रा’ के तहत भागलपुर और बांका जिले का दौरा करेंगे। इस दौरान वे दोनों जिलों में विकास योजनाओं की सौगात देंगे, साथ ही जनसंवाद कर लोगों की समस्याएं भी सुनेंगे।

भागलपुर जिले में मुख्यमंत्री 271 करोड़ रुपये की लागत से 56 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे, जबकि 171 करोड़ रुपये की 88 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा वे जिले में चल रही विभिन्न विकासात्मक और कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा भी करेंगे।
वहीं बांका जिले में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम और भी व्यापक रहेगा। यहां वे 591 करोड़ रुपये की लागत से 219 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे तथा 118 करोड़ रुपये की लागत से 278 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के अलावा आम जनता से सीधा संवाद भी करेंगे।
मुख्यमंत्री के इस दौरे को दोनों जिलों के विकास के लिहाज से अहम माना जा रहा है। प्रशासन ने कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
