नई दिल्ली।
Poco भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपनी नई Poco X8 Pro 5G सीरीज़ लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस सीरीज़ के तहत कंपनी दो नए स्मार्टफोन – Poco X8 Pro 5G और Poco X8 Pro Max 5G – पेश करेगी। कंपनी के अनुसार यह सीरीज़ 17 मार्च को शाम 5:30 बजे भारत में लॉन्च की जाएगी। लॉन्च के बाद इन स्मार्टफोनों की बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon के जरिए शुरू होगी।

कंपनी ने लॉन्च से पहले ही फोन के कई फीचर्स टीज़ कर दिए हैं। इस नई सीरीज़ में पावरफुल प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले जैसे कई प्रीमियम फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लॉन्च इवेंट में कंपनी Poco X8 Pro 5G Iron Man Edition भी पेश कर सकती है, जो इस सीरीज़ का खास स्पेशल एडिशन होगा।

रिपोर्ट्स के अनुसार इस नई सीरीज़ की कीमत पिछली पीढ़ी के मुकाबले ज्यादा हो सकती है।

Poco X8 Pro Max 5G की शुरुआती कीमत लगभग 42,000 रुपये हो सकती है।वहीं Poco X8 Pro 5G करीब 35,000 रुपये की शुरुआती कीमत में आ सकता है।

तुलना के लिए कंपनी ने Poco X7 Pro 5G को जनवरी 2025 में भारत में 27,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था।

नई Poco X8 Pro सीरीज़ में फ्लैट बैक पैनल देखने को मिल सकता है। फोन के पीछे पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल दिया जाएगा, जिसमें दो कैमरा लेंस और डुअल LED फ्लैश मौजूद होंगे। पावर और वॉल्यूम बटन दाईं ओर दिए जाएंगे। यह फोन कम से कम ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में लॉन्च हो सकता है।

Poco X8 Pro Max 5G में 6.83-इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले मिलने की संभावना है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और करीब 2000 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलेगी।

वहीं Poco X8 Pro 5G में 6.59-इंच का OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट होगा।परफॉर्मेंस के लिए

MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर Poco X8 Pro Max 5G में दिया जा सकता है, जिसका AnTuTu स्कोर करीब 31 लाख बताया जा रहा है।

जबकि MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर Poco X8 Pro 5G में मिलने की उम्मीद है, जिसका AnTuTu स्कोर लगभग 23 लाख बताया गया है।

गेमिंग और हैवी यूज़ के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए कंपनी एडवांस कूलिंग सिस्टम दे सकती है।

Poco X8 Pro 5G में 5300 mm² वेपर चेंबर कूलिंग

Poco X8 Pro Max 5G में 5800 mm² कूलिंग एरिया
इसके अलावा दोनों स्मार्टफोनों में 11000 mm² ग्रेफाइट लेयर भी दी जा सकती है।

फोटोग्राफी के लिए दोनों स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलने की संभावना है।

Poco X8 Pro Max 5G में 50MP प्राइमरी कैमरा मिलेगा, जिसमें Light Hunter 600 सेंसर और OIS सपोर्ट होगा।

Sony IMX882 सेंसर के साथ 50MP कैमरा Poco X8 Pro 5G में दिया जा सकता है।

इसके अलावा दोनों फोन में 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 20MP फ्रंट कैमरा मिलने की संभावना है।

बैटरी के मामले में यह सीरीज़ काफी दमदार हो सकती है।

Poco X8 Pro Max 5G में 9000mAh बैटरी दी जा सकती है, जो सामान्य उपयोग में करीब 3 दिन तक चलने का दावा करती है।

वहीं Poco X8 Pro 5G में 6500mAh बैटरी मिलने की उम्मीद है, जो लगभग 2 दिन का बैकअप दे सकती है।

दोनों स्मार्टफोनों में 100W फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *