नई दिल्ली:
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी iQOO ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन iQOO Z11x 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन पिछले साल आए iQOO Z10x 5G का अपग्रेडेड वर्जन है। नए मॉडल में कंपनी ने बड़ी बैटरी, बेहतर प्रोसेसर और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले जैसे कई दमदार फीचर्स दिए हैं, जो इसे मिड-रेंज सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बनाते हैं।

फोन में 6.76-इंच का Full HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2408×1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है। स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स तक है, जिससे धूप में भी डिस्प्ले साफ दिखाई देता है।
परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7400 Turbo (4nm) ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.5GHz है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Mali-G615 MC2 GPU मिलता है। कंपनी के अनुसार, यह फोन AnTuTu बेंचमार्क पर करीब 10 लाख तक का स्कोर हासिल कर सकता है।
स्टोरेज के मामले में फोन 6GB और 8GB LPDDR4x RAM विकल्पों में उपलब्ध है, जबकि स्टोरेज के लिए 128GB और 256GB UFS 3.1 इंटरनल स्टोरेज दिया गया है।
कैमरा की बात करें तो फोन के रियर में 50MP का मुख्य कैमरा दिया गया है, जिसमें Sony IMX852 सेंसर का इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ 2MP का डेप्थ सेंसर भी मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।
पावर के लिए फोन में 7200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। सॉफ्टवेयर के तौर पर यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित OriginOS / Funtouch OS 6 पर चलता है। कंपनी ने इस डिवाइस के लिए 2 साल के Android अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है।
अन्य फीचर्स की बात करें तो फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, 5G कनेक्टिविटी और स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं। यह डिवाइस IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षित रहता है। साथ ही इसमें MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी दी गई है।
डिजाइन के मामले में फोन की मोटाई 8.39mm है और इसका वजन 219 ग्राम है।
