टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल: भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराया, फाइनल में बनाई जगह।

खेल/नई दिल्ली।

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। रोमांचक मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, लेकिन अंत में भारतीय टीम ने जीत हासिल कर ली।

मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 253 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। भारतीय टीम की ओर से संजू सैमसन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों में 89 रन की शानदार पारी खेली। उनके अलावा अन्य बल्लेबाजों ने भी टीम के स्कोर को मजबूत करने में अहम योगदान दिया।

Oplus_16908288

254 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने भी जोरदार शुरुआत की और मुकाबले को रोमांचक बना दिया। इंग्लैंड के बल्लेबाज जैकब बेटेल ने शानदार शतक जड़ते हुए 105 रन बनाए, लेकिन बाकी बल्लेबाजों का सहयोग नहीं मिल पाने के कारण टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 246 रन ही बना सकी।

भारतीय गेंदबाजों ने अंतिम ओवरों में शानदार गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड को लक्ष्य तक पहुंचने से रोक दिया और टीम को महत्वपूर्ण जीत दिलाई। इस जीत के साथ ही भारत टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंच गया है।

अब फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच 8 मार्च को अहमदाबाद में खेला जाएगा। क्रिकेट प्रेमियों को इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *