बाराहाट में बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई: मीटर बाईपास कर बिजली चोरी करते पकड़े गए दो उपभोक्ता।

बाराहाट/अंग एक्सप्रेस न्यूज। बिजली चोरी के खिलाफ विभाग ने अपना अभियान तेज कर दिया है। मंगलवार को बाराहाट विद्युत आपूर्ति प्रशाखा की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दो उपभोक्ताओं को रंगे हाथों बिजली चोरी करते पकड़ा। विभाग ने इनके खिलाफ स्थानीय थाने में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई है।

छापेमारी का विवरण

कनीय विद्युत अभियंता (JE) रवि शंकर शर्मा के नेतृत्व में गठित एक विशेष टीम ने ग्राम बाराहाट एवं धर्मडीहा में औचक निरीक्षण किया। टीम में प्रमोद कुमार राम, बिनोद कुमार चौधरी, तुलसी कुमार मंडल और बिनय कुमार चौधरी शामिल थे।जांच के दौरान बाराहाट में सोनडीहा दक्षिणी निवासी उपेंद्र ठाकुर पिता स्व0 नंदकिशोर ठाकुर के द्वारा मीटर को दरकिनार कर अवैध रूप से टोक फंसाकर बिजली का उपयोग किया जा रहा था। इससे विभाग को लगभग 53503 रु के राजस्व की क्षति हुई है।

, धर्मडीहा निवासी संजय कुमार पंडित पिता सोने लाल पंडित इनके यहां भी मीटर बाईपास पाया गया। अवैध बिजली उपयोग के कारण विभाग को 42679 रु का अतिरिक्त नुकसान हुआ। कुल मिलाकर इनसे 96182 रू की वसूली की प्रक्रिया शुरू की गई है।बिजली चोरी एक गंभीर अपराध है। भारतीय विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के तहत दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कराया गया है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि ईमानदार उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा मिल सके और राजस्व की हानि को रोका जा सके। रवि शंकर शर्मा, कनीय विद्युत अभियंता, बाराहाट। वही संबंध में थाना अध्यक्ष अशोक कुमार के द्वारा बताया गया है कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *