Oplus_16908288

*कहलगाँव विधायक ने कहा कि वे अपने क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को सदन में लगातार मजबूती से उठाते रहेंगे।

अजय कुमार की रिपोर्ट।

भागलपुर अंगएक्सप्रेस । पहले तारांकित प्रश्न में गोराडीह प्रखंड अंतर्गत उस्तू पंचायत के मिरनपुर गांव से होते हुए खुटाहा पंचायत के तालठोका पुल को जोड़ते हुए जमसी माक्षीपुर पंचायत के कोयला तक सड़क निर्माण की मांग उठाई गई थी। सरकार ने अपने उत्तर में बताया कि संबंधित बसावटें विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत पहले से ही संपर्क पथों से जुड़ी हुई हैं तथा प्रस्तावित पथ में कृषि योग्य एवं निजी भूमि है।इस पर विधायक श्री मुकेश ने कहा कि जमीनी स्थिति एवं आमजन की कठिनाइयों को देखते हुए विभाग को पुनः स्थलीय जांच कर वास्तविक आवश्यकता का आकलन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि ग्रामीणों को आवागमन, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं में परेशानी हो रही है तो समाधान हेतु वैकल्पिक मार्ग अथवा योजना के अंतर्गत कार्य किया जाना चाहिए।
दूसरे तारांकित प्रश्न में मरीन ड्राइव सड़क के विस्तार एवं उससे जुड़े विकास कार्यों का मुद्दा उठाया गया। सरकार ने जानकारी दी कि उक्त परियोजना HAM मॉडल के अंतर्गत स्वीकृत है तथा निर्माण कार्य प्रगति पर है। विधायक श्री मुकेश ने कहा कि मरैन ड्राइव कहलगाँव के पर्यटन और आवागमन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण परियोजना है। उन्होंने मांग की कि कार्य की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाए तथा सबौर से कहलगाँव होते हुए बटेश्वर स्थान तक विस्तार की संभावनाओं पर गंभीरता से विचार किया जाए। श्री मुकेश ने कहा कि वे क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं ।बिहार विधान सभा के सदन में कहलगाँव विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री शुभानंद मुकेश ने शून्यकाल, ध्यानाकर्षण, निवेदन एवं याचिका के माध्यम से क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं को उठाया।
शून्यकाल के अंतर्गत माननीय विधायक ने कहलगाँव में NTPC के भारी वाहनों एवं राष्ट्रीय राजमार्ग 80 पर अत्यधिक दबाव के कारण चौबीसों घंटे जाम की गंभीर समस्या की ओर सरकार का ध्यान आकृष्ट किया। उन्होंने कहा कि लगातार जाम की स्थिति से आमजन, स्कूली बच्चों, मरीजों एवं व्यवसायियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा यातायात के सुचारू संचालन हेतु कहलगाँव में एक समर्पित ट्रैफिक थाना की स्थापना की मांग की।ध्यानाकर्षण के माध्यम से विधायक ने भागलपुर जिलांतर्गत गोराडीह अंचल के ग्राम पंचायत विशनपुर जिच्छो स्थित 8.28 एकड़ क्षेत्रफल में फैले अति प्राचीन एवं धार्मिक महत्व के विशाल पोखर के सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार की मांग की। उन्होंने बताया कि स्थानीय मान्यताओं के अनुसार इस पवित्र पोखर में स्नान करने से संतान प्राप्ति होती है, जिस कारण यहाँ वर्ष भर स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लाखों में रहती है।उन्होंने बताया कि यह पोखर लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है, जहाँ स्नान हेतु वर्ष भर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है। बावजूद इसके अब तक पक्का घाट, समुचित प्रकाश व्यवस्था एवं साफ-सफाई जैसी बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध नहीं कराई गई हैं। उन्होंने धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने तथा जलस्रोत संरक्षण के दृष्टिकोण से अविलंब सौंदर्यीकरण कराने की मांग की।
निवेदन के तहत विधायक ने कहलगाँव प्रखंड के ग्राम पंचायत प्रशस्तडीह में प्रशस्तडीह मोड़ से ग्राम सिमरो तक लगभग 1 किलोमीटर लंबी कच्ची सड़क की जर्जर स्थिति का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि बरसात में यह सड़क पूरी तरह कीचड़मय हो जाती है, जिससे आवागमन बाधित होता है तथा आपातकालीन सेवाएँ प्रभावित होती हैं। जनहित में उक्त सड़क के शीघ्र पक्कीकरण का अनुरोध किया।याचिका के माध्यम से सन्हौला प्रखंड के पंचायत तेलौन्धा, ग्राम पकड़िया (वार्ड संख्या 12) में वर्षों से जर्जर संपर्क सड़क के पुनर्निर्माण का मामला सदन में प्रस्तुत किया गया। ग्रामीणों द्वारा मनरेगा योजना के तहत पीसीसी निर्माण हेतु कई बार आवेदन देने के बावजूद कार्य प्रारंभ नहीं होने पर विधायक ने संबंधित विभाग को अविलंब कार्रवाई का निर्देश देने की मांग की, ताकि स्थानीय निवासियों को मूलभूत आवागमन सुविधा मिल सके।
विधायक श्री शुभानंद मुकेश ने कहा कि वे क्षेत्र की जनता की समस्याओं के समाधान हेतु सदैव प्रतिबद्ध हैं और विकास एवं जनसुविधा से जुड़े मुद्दों को निरंतर सदन में उठाते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *