सुल्तानगंज के एन.एन. इंटरनेशनल स्कूल में 13वां वार्षिक समारोह धूमधाम से आयोजित, IPS मिथलेश कुमार रहे मुख्य अतिथि।
भागलपुर/अंग एक्सप्रेस। भागलपुर जिले के सुल्तानगंज प्रखंड स्थित सीबीएसई से पंजीकृत एन.एन. इंटरनेशनल स्कूल परिसर में 13वां वार्षिक समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आईपीएस मिथलेश कुमार उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में शरण्य मानवाधिकार के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. ईशान सिन्हा शामिल हुए।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक अनिमेष दुबे, प्राचार्य अनामिका दुबे, शिक्षकगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, नाटक और विभिन्न प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।
विद्यालय के बच्चों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से जाति-धर्म से ऊपर उठकर एकता, भाईचारा और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना तथा बच्चों और अभिभावकों के बीच आपसी संबंधों को और मजबूत बनाना रहा।

विशिष्ट अतिथि डॉ. ईशान सिन्हा ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया। उन्होंने विद्यालय द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की। साथ ही, उन्होंने बताया कि विद्यालय कई जरूरतमंद और गरीब बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान कर समाज सेवा का सराहनीय कार्य कर रहा है।
इस अवसर पर मानवाधिकार संस्था की ओर से विद्यालय के प्रबंधक अनिमेष दुबे और प्राचार्य अनामिका दुबे को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
