भीखनपुर में सत्य संकल्प योग केंद्र की नई शाखा का भव्य शुभारंभ, आनंद महाराज और पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने किया उद्घाटन।

अजय कुमार की रिपोर्ट। 

अंग एक्सप्रेस न्यूज़। भीखनपुर त्रिमूर्ति चौक स्थित माया लोक परिसर में सत्य संकल्प योग केंद्र की नवीन शाखा का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर आगमन आनंद महाराज, पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, नगर विधायक रोहित पांडे, कृष्णा देवी तथा केंद्र के संस्थापक डॉ. सत्यजीत मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में सभी अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

आगमन आनंद महाराज ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर रहे हैं, ऐसे में सत्य संकल्प योग केंद्र की नई शाखा का खुलना एक सराहनीय पहल है। उन्होंने लोगों से योग को अपनाकर स्वस्थ और निरोग रहने का संदेश दिया। यह शुभारंभ स्वामी निरंजनानंद सरस्वती के जन्मदिन के अवसर पर किया गया, जिसे सभी के लिए प्रेरणादायक बताया गया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि योग भारत की प्राचीन और अमूल्य परंपरा है। योग करने से व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है। उन्होंने इस नई शाखा के उद्घाटन पर सभी को बधाई दी। वहीं नगर विधायक रोहित पांडे ने भी योग केंद्र की शुरुआत को समाज के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए लोगों से योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान “उर्मिला की डायरी” नामक पुस्तक का भी विमोचन किया गया। केंद्र के संस्थापक डॉ. सत्यजीत मिश्रा ने बताया कि सत्य संकल्प योग केंद्र की पहली शाखा का शुभारंभ वर्ष 2013 में अश्विनी कुमार चौबे द्वारा किया गया था और आज 14 वर्षों बाद उन्हीं के कर कमलों द्वारा नई शाखा का उद्घाटन होना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर डॉ. आशा ओझा, श्वेता सुमन, मदन मोहन मिश्रा, नमन मिश्रा, रामकुमार मिश्र, गुड्डू पांडे, चंद्रशेखर पांडे, संजय पांडे, विधु मिश्रा, पप्पू चौधरी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। वहीं एस.एस. कॉमर्स क्लासेस के बच्चों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *