किसान पंजीकरण एवं ई-केवाईसी में तेजी लाने को लेकर हुई बैठक। - ANG EXPRESS NEWS

अरुण भारती की रिपोर्ट

अंग एक्सप्रेस ।भागलपुर । मंगलवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत ई-केवाईसी एवं किसान पंजीकरण में तेजी लाने को लेकर डीएम डॉ0 नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में उप विकास आयुक्त, जिला कृषि पदाधिकारी, तीनों अनुमंडल पदाधिकारी तीनों डीसीएलआर एवं भागलपुर के सभी बीडीओ, सीओ के साथ बैठक आयोजित की गई।


बैठक में बताया गया कि भागलपुर के 2,74,158 किसान पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ प्राप्त कर रहे थे। जिनका किसान पंजीकरण एवं ई-केवाईसी किया जाना है।
अब तक 1,08,000 किसानों का पंजीकरण किया गया है तथा 2,10,000 किसानों का ई-केवाईसी किया जा चुका है शेष 1,02,000 किसानों का पंजीकरण किया जाना है।
उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार द्वारा किसान पंजीकरण के लिए 15 फरवरी 2026 तक की तिथि निर्धारित की गई है।
जिलाधिकारी ने पंजीकरण में तेजी लाने के लिए पंचायत स्तरीय टीम में कर्मियों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। पंचायत रोजगार सेवक, आवास सहायक, पंचायत सचिव एवं तकनीकी सहायक को भी आवश्यकता अनुसार आईटी क्रिएट करते हुए पंजीकरण कार्य में लगाने के निर्देश दिए।
बताया गया कि प्रत्येक प्रखंड में 95 आईडी क्रिएट किए जा सकते हैं।
डीएम ने अगले तीन दिनों में 50000 किसान पंजीकरण करने के निर्देश दिए।
उल्लेखनीय हैं की केंद्र सरकार द्वारा बिहार के लिए किसान पंजीकरण का लक्ष्य निर्धारित किया है। यदि निर्धारित लक्ष्य तक को, पूर्ण आवंटन प्राप्त करने के लिए, पूरा करना आवश्यक है। उक्त कार्य में तेजी लाने को लेकर मुख्य सचिव बिहार के स्तर से प्रतिदिन समीक्षा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *