मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र में दो अपराधी गिरफ्तार, देसी कट्टा, पिस्टल व 9 जिंदा कारतूस बरामद।
क्राइम रिपोर्ट
अरुण भारती की रिपोर्ट।
भागलपुर | अंग एक्सप्रेस न्यूज़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देश पर जिले में अवैध हथियार, शराब, आर्म्स एवं मादक पदार्थों की बरामदगी को लेकर लगातार विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मधुसूदनपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

दिनांक 08.02.2026 को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर मधुसूदनपुर थाना अंतर्गत कझिया चौक के आसपास पुलिस द्वारा छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान दो अपराधकर्मियों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अपराधी
प्रमोद यादव, पिता–अजय यादव, साकिन–भटौड़िया, थाना–मधुसूदनपुर, जिला–भागलपुर
शकलबंद यादव, पिता–घोषण यादव, साकिन–भटौड़िया, थाना–मधुसूदनपुर, जिला–भागलपुर
बरामदगी
01 देसी कट्टा
01 देसी पिस्टल
09 जिंदा कारतूस
पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध मधुसूदनपुर थाना में आर्म्स एक्ट सहित कई मामले पूर्व से दर्ज हैं।
प्रमोद यादव के खिलाफ वर्ष 2021 से 2025 तक कई कांड दर्ज हैं, वहीं शकलबंद यादव भी पूर्व में विभिन्न आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देश पर गठित विशेष टीम द्वारा इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। छापेमारी दल में मधुसूदनपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल शामिल थे। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध हथियार रखने और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
