धनवंतरि शाकदीपीय ब्राह्मन समिति की बैठक हुई - ANG EXPRESS NEWS

*धनवंतरि शाकदीपीय ब्राह्मन समिति की बैठक हुई*।

भागलपुर/अंग एक्सप्रेस । रविवार धनवंतरि शाकदीपीय ब्राह्मन समिति की एक बैठक भीखनपुर मिश्र टोला स्थित छक्कन बाबू के आवास पर राम कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में हुई।बैठक में आये सभी लोगों ने बारी बारी से अपना परिचय दिया एवं अपने विचार रखे। समिति के विकास एवं आगे की योजनाओं पर विशेष बल दिया गया। बैठक की शुरुआत मदनमोहन मिश्र की पुत्री जया मिश्रा के द्वारा गाये भजन से हुई। भगवान भोले नाथ के भजन को सुनकर सबो ने बेटी जया की खूब प्रशंसा की। वही समिति के अध्यक्ष राम कुमार मिश्र ने बताया कि समिति द्वारा बहुत जल्द सामुहिक उपन्यन संस्कार किया जाएगा। बैठक में मदन मोहन मिश्रा, मनोज मिश्रा, सत्यजीत मिश्रा, विरेश मिश्रा, अजित पाठक, कृपा शंकर मिश्रा, उमापति मिश्रा, प्रशांत शुक्ला, संजीव मिश्रा, विश्वजीत मिश्रा, मदन मोहन पाठक,पुलक,पारसनाथ उपाध्याय आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *