सबलपुर परीक्षा केंद्र पर कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुई इंटर परीक्षा, दूसरे दिन भी रहा शांतिपूर्ण संचालन

पंजवारा ,बांका| अंग एक्सप्रेस न्यूज़

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट वार्षिक बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन मंगलवार को सबलपुर स्थित गांधी उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र पर परीक्षाएं पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुईं। गणित एवं राजनीति विज्ञान विषय की परीक्षा दोनों पालियों में बिना किसी अव्यवस्था के आयोजित की गई।

प्रथम पाली में विज्ञान संकाय के परीक्षार्थियों ने गणित विषय की परीक्षा दी। इस पाली में कुल 59 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें सभी परीक्षार्थी उपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में कला संकाय के छात्रों ने राजनीति विज्ञान विषय की परीक्षा दी, जिसमें कुल 163 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 159 ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि 4 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

परीक्षा केंद्र पर कदाचारमुक्त वातावरण बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा कड़ी निगरानी की गई। केंद्राधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि की सूचना नहीं मिली। उन्होंने बताया कि दंडाधिकारी द्वारा भी परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया गया तथा सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रही।

प्रशासन की सतर्कता और केंद्र कर्मियों की सक्रियता के कारण परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *