शिवशक्ति महारुद्र यज्ञ को लेकर गोविंदपुर में विधिवत ध्वजारोहण
पंजवारा | अंग एक्सप्रेस न्यूज़
पंजवारा पंचायत अंतर्गत गोविंदपुर स्थित चीर नदी तट पर प्रस्तावित शिवशक्ति महारुद्र यज्ञ को लेकर रविवार को विधिवत ध्वजारोहण एवं पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व आचार्य धर्मेंद्र शास्त्री जी महाराज ने किया, जिसमें पंचायतवासियों समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता देखने को मिली।

ध्वजारोहण से पूर्व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर आचार्य धर्मेंद्र शास्त्री जी महाराज ने बताया कि गोविंदपुर के चीर नदी तट पर शिवशक्ति महारुद्र यज्ञ का आयोजन सुनिश्चित हो चुका है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से यज्ञ के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं आयोजन को सफल बनाने में सहयोग की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य विजय किशोर सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी यज्ञ को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जताई। आयोजन समिति में

हरे कृष्ण बगबै (उपाध्यक्ष),
रणधीर कुमार झा,
दीपक कुमार मंडल (सचिव),
शंभू यादव (कोषाध्यक्ष),
सिकंदर कापरी (उप सचिव),
उपेंद्र यादव (महामंत्री),
प्रेमशंकर मांझी (उपमुखिया),
अनिल पासवान (पंचायत समिति सदस्य)
सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
ध्वजारोहण कार्यक्रम के साथ ही पूरे क्षेत्र में धार्मिक वातावरण बन गया है। आगामी शिवशक्ति महारुद्र यज्ञ को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
