एक ही ट्रक में 22 हजार से ज्यादा बोतलें, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा - ANG EXPRESS NEWS

एक ही ट्रक में 22 हजार से ज्यादा बोतलें, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

बाराहाट (बांका) में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक 12 चक्का ट्रक से करीब 1 करोड़ रुपये की विदेशी शराब बरामद की है। यह कार्रवाई राज्य पुलिस मुख्यालय से मिली गुप्त सूचना के आधार पर भागलपुर–दुमका मुख्य मार्ग पर की गई।

पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष वाहन जांच अभियान के दौरान संदिग्ध ट्रक को रोका गया, जिसकी तलाशी लेने पर उसमें छिपाकर रखी गई हजारों बोतल विदेशी शराब मिली। पुलिस ने मौके से ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है, जो मुजफ्फरपुर जिले का निवासी बताया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा ने प्रेस वार्ता कर बताया कि इस ऑपरेशन के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था, जिसमें बाराहाट थाना और बौंसी अनुमंडल पुलिस के कई अधिकारी शामिल थे। बरामद शराब की मात्रा लगभग 10,000 लीटर और बोतलों की संख्या करीब 22,766 बताई गई है।

फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि शराब की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे किन इलाकों में सप्लाई किया जाना था। साथ ही चालक के मोबाइल फोन की जांच कर तस्करी नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed