ब्यूरो रिपोर्ट
सोमवार को स्वास्थ्य वेलनेस सेंटर फुल्लीडुमर में राष्ट्रीय गुणवत्ता मानक (NQAS) को लेकर जिला स्वास्थ्य टीम द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का नेतृत्व जिला गुणवत्ता नियंत्रक डॉ. जावेद अली एवं जिला सामुदायिक उत्प्रेरक मनीष लाल ने किया।

निरीक्षण के दौरान टीम ने स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध सेवाओं, साफ-सफाई, रिकॉर्ड संधारण, दवा उपलब्धता एवं अन्य आवश्यक तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया। साथ ही राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों को पूरा करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
इस अवसर पर स्वास्थ्य वेलनेस सेंटर फुल्लीडुमर के प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक विकास कुमार, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक रोहित कुमार तथा सीएचओ आयुष कुमार मौजूद रहे। जिला स्वास्थ्य टीम ने केंद्र की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कुछ बिंदुओं पर और बेहतर कार्य करने का सुझाव दिया।
