ब्यूरो रिपोर्ट
शंभूगंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर मारपीट के मामले में फरार चल रहे तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है।

थाना से मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के चंद्रपुर बग्घा गांव में छापेमारी कर इश्तेहार वारंटी त्रिभुवन यादव एवं उसके भाई सचिता यादव को गिरफ्तार किया गया। वहीं, इसी क्रम में जाला गांव से वारंटी केसर मांझी, पिता स्वर्गीय खोपड़ी मांझी को पुलिस ने दबोच लिया।
बताया गया कि गिरफ्तार तीनों आरोपितों के विरुद्ध मारपीट के मामलों में न्यायालय से वारंट निर्गत था, जिसके बाद से वे फरार चल रहे थे। गिरफ्तारी के उपरांत सोमवार को तीनों का शंभूगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में मेडिकल जांच कराई गई। मेडिकल जांच के बाद पुलिस अभिरक्षा में उन्हें न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में शंभूगंज थानाध्यक्ष बबलू कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में वारंटी, नामजद अभियुक्तों एवं अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस का सघन छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के वारंटियों एवं अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।
