ब्यूरो रिपोर्ट
भागलपुर,बिहार:
बिहार राज्य फसल सहायता योजना के अंतर्गत प्रखंड जगदीशपुर के मौजा जगदीशपुर, थाना संख्या 418 स्थित खेसरा संख्या 1057 में अगहनी धान (कतरनी) फसल की कटनी प्रयोग (क्रॉप कटिंग) का निरीक्षण जिला पदाधिकारी भागलपुर डॉ. नवल किशोर चौधरी ने किया।

कटनी प्रयोग 10×5 मीटर क्षेत्र में संपन्न कराया गया, जिसमें धान के दाने का वजन 10.820 किलोग्राम प्राप्त हुआ। प्राप्त आंकड़ों के आधार पर प्रति हेक्टेयर लगभग 21 क्विंटल 440 किलोग्राम उपज होने का अनुमान लगाया गया।
निरीक्षण के दौरान जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी भागलपुर, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी जगदीशपुर, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, किसान सलाहकार सहित संबंधित किसान राजकुमार पंजियारा मौजूद थे।
अधिकारियों ने बताया कि फसल कटनी प्रयोग के आंकड़ों के आधार पर ही प्राकृतिक आपदा की स्थिति में फसल क्षति का आकलन कर किसानों को मुआवजा निर्धारित किया जाता है। इस प्रयोग से वास्तविक उपज का सही आकलन संभव होता है, जिससे किसानों को योजना का लाभ पारदर्शी ढंग से मिल सके।
