ब्यूरो रिपोर्ट
बेलहर,बांका:

रविवार को बेलहर थाना क्षेत्र अंतर्गत देवघर–सुल्तानगंज मुख्यमार्ग पर जिलेबियामोर पहाड़ स्थित वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने 14 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया।
जिलेबियामोर थाना प्रभारी राजू कुमार ठाकुर ने बताया कि आरोपी बाइक पर सवार होकर देवघर की ओर से आ रहा था। वाहन चेकिंग के दौरान उसे रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से कुल 14 बोतल अंग्रेजी शराब (लगभग 5.250 लीटर) बरामद की गई।
गिरफ्तार कारोबारी की पहचान विकास कुमार, पिता भैरव प्रसाद सिंह, ग्राम गढ़ी, थाना बेलहर के रूप में हुई है। पुलिस ने शराब और बाइक को जप्त कर थाने में रख लिया है।
पुलिस ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
