ब्यूरो रिपोर्ट

शंभूगंज,बांका:

शंभूगंज प्रखंड के विरनौधा पंचायत अंतर्गत कैथा यादव टोला गांव के खलिहान में रखे पुआल के पुंज में शनिवार दोपहर अचानक आग लग गई, जिससे लगभग 10 हजार रुपये का नुकसान हो गया। आग की खबर फैलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार गांव के किसान सहेंद्र यादव ने धान की मड़ाई के बाद पुआल को टॉल लगाकर खलिहान में जमा कर रखा था। इसी दौरान अज्ञात कारणों से पुआल में आग भड़क उठी। जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब तक आग पूरे पुआल में फैल चुकी थी।

ग्रामीणों ने सामूहिक प्रयास से आग को बुझाया। आशंका जताई जा रही है कि किसी शरारती बच्चे द्वारा आग लगाई गई होगी। घटना की सूचना पीड़ित किसान ने अंचल प्रशासन को दे दी है।

उधर शंभूगंज सीओ जुगनू रानी ने बताया कि आग लगने की सूचना प्राप्त हो गई है तथा हल्का कर्मचारी को तत्काल जांच के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *