ब्यूरो रिपोर्ट

भागलपुर,बिहार:

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दसवीं बार सत्ता संभालने के अवसर पर ख़ानक़ाह पीर दमड़िया शाह के सज्जादानशीन मौलाना सैयद शाह फ़ख़रे आलम हसन ने मुख्यमंत्री आवास पहुँचकर उनसे मुलाक़ात की और उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

मौलाना फ़ख़रे आलम हसन ने कहा कि जिस प्रकार अब तक नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के सर्वांगीण विकास हेतु प्रभावी कदम उठाए गए, उसी तरह आने वाले वर्षों में भी राज्य प्रगति और समृद्धि की नई राह पर आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि जनता ने एक बार फिर मुख्यमंत्री और उनके गठबंधन पर दृढ़ विश्वास जताते हुए उन्हें मज़बूत जनादेश प्रदान किया है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले पाँच वर्षों में भी मुख्यमंत्री का सामाजिक न्याय, जन-हितैषी नीतियाँ और पारदर्शी शासन पूर्व की तरह कायम रहेगा। साथ ही डबल इंजन की सरकार राज्य को विकास की नई ऊँचाइयों तक पहुँचान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

मौलाना ने मुख्यमंत्री से विशेष रूप से पिछड़े वर्गों और अल्पसंख्यक समाज के कल्याण के लिए निरंतर कार्य करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जनता आज भी नीतीश कुमार की कार्यशैली, स्वच्छ राजनीति और सेवा-भावना पर पूरा विश्वास करती है।

इस अवसर पर बिहार स्टेट सुन्नी वक़्फ़ बोर्ड के चेयरमैन अलहाज इरशादुल्लाह भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी मुख्यमंत्री को दसवीं बार पद संभालने पर बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *