ब्यूरो रिपोर्ट
विधानसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा लगातार मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को अमरपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर से बीडीओ प्रतीक राज के नेतृत्व में एक भव्य मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई।

रैली में बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका, विकास मित्र, जीविका दीदी, स्कूली छात्र-छात्राएं एवं प्रखंड-अंचल के कर्मचारी शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत शपथ ग्रहण से हुई, जिसमें उपस्थित सभी लोगों ने आगामी चुनाव में मतदान करने और दूसरों को भी प्रेरित करने का संकल्प लिया।
रैली प्रखंड मुख्यालय परिसर से शुरू होकर बनहारा, बंगाली टोला, गोला चौक, पुरानी चौक, बस स्टैंड होते हुए पुनः मुख्यालय पहुंची। पूरे मार्ग में आकर्षक बैनर, पोस्टर, स्लोगन और नारे लोगों का ध्यान आकर्षित करते रहे।
मौके पर बीडीओ प्रतीक राज ने कहा कि लोकतंत्र की सशक्तता तभी संभव है जब हर नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग करे। युवाओं और महिलाओं को आगे आकर मतदान अवश्य करना चाहिए।
इस अवसर पर श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी राहुल कुमार, सीआई राजेश झा, महिला पर्यवेक्षिका बबीता कुमारी, आशा कुमारी, श्वेता कुमारी सहित अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर यह संदेश दिया कि
