ब्यूरो रिपोर्ट,
सन्हौला,भागलपुर:

कहलगांव विधानसभा क्षेत्र से राजद प्रत्याशी रजनीश यादव ने बुधवार को सन्हौला प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान स्थानीय लोगों और समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

जनसंपर्क अभियान के तहत वे श्रीचक, टनकमास, बखड्डा, कमालपुर, आजमपुर, मंगाचक और उधामाडिह गांव पहुंचे, जहां उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने पानी, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी कई स्थानीय समस्याएं उनके सामने रखीं।

राजद प्रत्याशी रजनीश यादव ने कहा, मैं लगातार जनता के बीच जा रहा हूं और उनकी समस्याओं को करीब से समझ रहा हूं। अगर जनता हमें मौका देती है, तो मेरी पहली प्राथमिकता होगी कि कहलगांव के लोगों को एनटीपीसी कहलगांव का वास्तविक लाभ मिले। आज भी यहां के स्थानीय लोगों को उसका पूरा फायदा नहीं मिल पा रहा है।

जनसंपर्क अभियान के दौरान पवन कुमार भारती, एक समर्पित युवा कार्यकर्ता, ने कहा कि कहलगांव आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है, लेकिन जनता बदलाव के मूड में है। उन्होंने बताया कि घर-घर जाकर जनसंपर्क किया जा रहा है और लोगों से अपार समर्थन मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *