ब्यूरो रिपोर्ट,
फुल्लीडुमर,बांका:
फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के नवटोलिया गांव के पास पुलिस ने एक ऑटो से तस्करी के लिए ले जा रही 140 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की है। इस दौरान पुलिस ने एक शराब कारोबारी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार तस्कर की पहचान शंभूगंज थाना क्षेत्र के खानगा गांव निवासी बिहारी कुमार के रूप में हुई है। कार्रवाई थानाध्यक्ष गुलशन कुमार एवं अपर थानाध्यक्ष शरद श्रीकांत के संयुक्त नेतृत्व में की गई।
थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब से लदा ऑटो भी जब्त किया गया है। अवैध शराब, ऑटो एवं आरोपी के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जा चुकी है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में बांका भेजने की प्रक्रिया जारी है।
