ब्यूरो रिपोर्ट,
फुल्लीडुमर ,बांका:

बिहार विधान सभा आम चुनाव को लेकर रविवार को फुल्लीडुमर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में जीविका (महिला स्व-सहायता समूह कार्यक्रम) की दीदियों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। यह रैलियाँ विशेष रूप से तेलियाखार पंचायत एवं भीतिया पंचायत के इनारावरण गाँव में आयोजित की गईं, जिसमें दर्जनों दीदियों ने भाग लिया।

उनका उद्देश्य था कि 11 नवंबर को मतदाता अपने निकटतम मतदान केंद्र पर जाकर अवश्य मतदान करें, क्योंकि लोकतंत्र में मतदान ही सबसे महत्वपूर्ण योगदान है।

इस अभियान में ग्राम संगठन के लेखपाल रानी कुमारी, करिश्मा कुमारी, कविता कुमारी, मारुति किसको, अर्चना कुमारी आदि सहित सैकड़ों जीविका दीदियों ने सक्रिय भागीदारी की।

इस कार्यक्रम का सफल आयोजन जीविका की सामुदायिक समन्‍यवक गौतम शंभु के मार्गदर्शन और नेतृत्व में किया गया।

कार्यक्रम के दौरान दीदियों ने मतदाताओं को यह संदेश दिया कि लोकतंत्र का वास्तविक सम्मान तभी संभव है जब हर योग्य नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *